सावन के तीसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ ने भक्तों को अपने अद्भुत अर्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन दिए। आधा नर और आधी नारी के इस दिव्य स्वरूप को देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा का यह मनमोहक स्वरूप साल में केवल एक बार भक्तों को देखने को मिलता है। काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में अस्थायी प्रतिमा विराजमान कर बाबा का अर्धनारीश्वर स्वरूप सजाया गया। मान्यता के अनुसार, यह स्वरूप भगवान शिव और माता शक्ति के अभिन्न रूप का प्रतीक है। इस अद्भुत श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। वीडियो देखने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें…

