आदर्श एक विश्वास सोसायटी का कांवड़ सेवा शिविर शुरू

पानीपत| सावन के दौरान कांवड़ियों की सेवा के लिए सनौली रोड पर आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसायटी ने अपना पांचवां कांवड़ सेवा शिविर शुरू किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया और किन्नर समाज की महंत नैना शर्मा ने किया। दोनों ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा भगवान शिव की आराधना का ही रूप है। नवीन भाटिया ने कहा कि शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा धार्मिक दायित्व के साथ मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम भी है। महंत नैना शर्मा ने आयोजन के लिए संस्था को बधाई देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरक बताया और श्रद्धालुओं के सुख, शांति व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। संस्था अध्यक्ष नवीन मुंजाल के अनुसार शिविर 11 अगस्त तक संचालित रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *