आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में महिला की मौत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में महिला की मौत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतापगढ़ में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को दोपहर करीब 3 बजे इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 62 वर्षीय आरोपी गोपाल कृष्ण पांडेय को उसके घर के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, यह मामला जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की निवासी नूतन द्वारा दर्ज कराया गया था। नूतन ने प्रतापगढ़ की कोतवाली नगर में तहरीर देकर अपनी बहन चांदनी की मौत के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस बोली- कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी तहरीर में बताया गया है कि चांदनी का विवाह लगभग 14 वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ के रंजीतपुर, चिलबिला बराछा निवासी अजय पांडेय से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा चांदनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। यह भी आरोप है कि उसके गहने और रुपये भी छीन लिए गए थे। शिकायतकर्ता नूतन ने आरोप लगाया है कि 7 जून 2026 को लगातार प्रताड़ना और एक साजिश के तहत चांदनी को जहरीला पदार्थ खाने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की बहन की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी जांच के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोपाल कृष्ण पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *