आज से नहीं चलेगी झांसी-आसनसोल स्पेशल एक्सप्रेस:वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता भी दो अक्टूबर तक रद्द की गई

आज से नहीं चलेगी झांसी-आसनसोल स्पेशल एक्सप्रेस:वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता भी दो अक्टूबर तक रद्द की गई

झांसी से कोलकाता के बीच चलने वालीं ट्रेंने का संचालन आज से प्रभावित होगा। रेलवे की ओर से 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जा रहा है। इसके चलते वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल और कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। 27 सितंबर को झांसी-आसनसोल स्पेशल रद्द
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल 27 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन झांसी से रवाना नहीं होगी। वहीं, इसी ट्रेन की वापसी सेवा गाड़ी संख्या 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 28 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके बाद भी 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं की यह स्पेशल ट्रेन प्रभावित रहेगी। 30 सितंबर को 04185 झांसी-आसनसोल स्पेशल और 1 अक्टूबर को 04186 आसनसोल-झांसी स्पेशल रद्द रहेगी। झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस भी दो दिन प्रभावित
गाड़ी संख्या 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 27 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द की गई है।
वहीं, 22197 कोलकाता-झांसी एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को भी रद्द रहेगी। पुल को नई डबल लाइन से जोड़ने का काम
मंडल के जनसपंर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राजेंद्र पुल के समानांतर नया रेल पुल बनकर तैयार हो चुका है। अब इसे मौजूदा रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके तहत राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल जंक्शन, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया में नई डबल लाइन को जोड़ने तथा दिनकर ग्राम सिमरिया से बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन का काम किया जा रहा है। यह कार्य 4 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। झांसी के यात्रियों के लिए जरूरी: 27 सितंबर को 04185 झांसी-आसनसोल और 22197 कोलकाता-झांसी, दोनों ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसलिए इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपना रिजर्वेशन और ट्रेन की स्थिति जरूर जांचनी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *