आज नो पेपर डे, पढ़िए गयाजी की 4 बड़ी खबरें:जिला प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया, बीएमपी-बिहार पुलिस के जवान के बीच चले लात-घुसे

आज नो पेपर डे, पढ़िए गयाजी की 4 बड़ी खबरें:जिला प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया, बीएमपी-बिहार पुलिस के जवान के बीच चले लात-घुसे

गयाजी में 15 अगस्त को कई हैपनिंग हुई और कुछ घटना भी हुई। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में किया गया। सुबह 9:05 बजे बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में सुरक्षा में तैनात बीएमपी और बिहार पुलिस के जवान के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लात और घूंसे चलने लगे। आज 16 अगस्त है। गयाजी में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 4 खबरों को लेकर आया है।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 15 अगस्त की गयाजी की 4 बड़ी खबरें…
1. गयाजी में आजादी का जश्न, प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा:महिलाओं को जमीन का पर्चा दिया गयाजी में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में किया गया। सुबह 9:05 बजे बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने उन्हें सलामी दी। समारोह में मगध रेंज के आईजी, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसएसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…
2. स्वतंत्रता दिवस पर स्टील कारोबारी को राज्य सरकार का सम्मान:लगातार दूसरी बार जीता भामाशाह अवॉर्ड, टैक्स जमा करने पर हुए सम्मानित ​स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के प्रमुख स्टील कारोबारी कृष्ण कुमार राय को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया गया है। उन्हें ईमानदारी से टैक्स जमा करने और व्यापार में उत्कृष्ट योगदान के लिए ये सम्मान मिला है। ये सम्मान कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने उन्हें दिया। साथ में उन्हें 21 हजार रुपए का चेक भी भेंट किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने न केवल बधाई दी बल्कि कारोबार को और ऊंचाई पर ले जाने की शुभकामनाए भी दी। ​सम्मान प्राप्त करने के बाद कृष्ण कुमार राय ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यापार में ईमानदारी ही सफलता की असली कुंजी है। पहला स्थान एक महिला व्यवसायी को मिलने पर उन्होंने बेहद प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं का व्यापार में आगे आना बेहद सकारात्मक संदेश देता है। पढ़ें पूरी खबर…
3. गयाजी- महाबोधी मंदिर के मेन गेट पर मारपीट:बीएमपी और बिहार पुलिस के जवान आपस में भिड़े
विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। यहां सुरक्षा में तैनात बीएमपी और बिहार पुलिस के जवान के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। श्रद्धालुओं के सामने ही बेल्ट, लात और घूंसे चलने लगे। मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस घटना को देखकर थोड़ा सहम सा गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर जवानों को अलग किया। सूचना मिलने के बाद बोधगया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…

4. मत जाओ, अंदर जहरीली गैस है, नहीं माना बेटा’:महिला बोली- जिस कुएं का पानी पिया, उसी ने मांग-कोख उजाड़ी मेरे ससुर ने साल 1993 में कुआं खुदवाया था। मेरी शादी हुई तो खाना बनाने से लेकर खेत की सिंचाई तक का पानी उसी कुएं से आता था। मेरा बेटा भी उसी कुएं का पानी पीकर बड़ा हुआ। आज कुएं ने मेरी मांग के साथ-साथ कोख भी उजाड़ दी।’ गयाजी के डोभी प्रखंड के गढ़ करमोनी गांव की 40 साल सुनैना देवी ने रोते बिलखते ये बातें कही। दरअसल, शुक्रवार सुबह करमोनी गांव में कुएं में लगे बोरिंग से पाइप जोड़ने के लिए उतरे सुनैना के पति 45 साल के विजय चौधरी, सुनैना के बेटे 28 साल के विकास चौधरी की मौत हो गई। विजय और विकास चौधरी के साथ-साथ घटनास्थल के पास खेत में काम कर रहे 35 साल के दिलचंद मांझी, 45 साल के चमारी मांझी भी कुएं में उतरे थे। जहरीली गैस की चपेट में आकर उनकी भी मौत हो गई। जानकारी के बाद शेरघाटी SDO, डोभी BDO, CO और शेरघाटी DSP मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम को बुलाया गया। ​रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुएं में मौजूद जहरीली गैस का असर इतना तेज था कि रेस्क्यू में लगे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अजीत कुमार भी बेहोश हो गए। पढ़ें पूरी खबर… गयाजी में 15 अगस्त को कई हैपनिंग हुई और कुछ घटना भी हुई। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में किया गया। सुबह 9:05 बजे बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में सुरक्षा में तैनात बीएमपी और बिहार पुलिस के जवान के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लात और घूंसे चलने लगे। आज 16 अगस्त है। गयाजी में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 4 खबरों को लेकर आया है।
चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 15 अगस्त की गयाजी की 4 बड़ी खबरें…
1. गयाजी में आजादी का जश्न, प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा:महिलाओं को जमीन का पर्चा दिया गयाजी में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में किया गया। सुबह 9:05 बजे बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने उन्हें सलामी दी। समारोह में मगध रेंज के आईजी, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसएसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…
2. स्वतंत्रता दिवस पर स्टील कारोबारी को राज्य सरकार का सम्मान:लगातार दूसरी बार जीता भामाशाह अवॉर्ड, टैक्स जमा करने पर हुए सम्मानित ​स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के प्रमुख स्टील कारोबारी कृष्ण कुमार राय को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया गया है। उन्हें ईमानदारी से टैक्स जमा करने और व्यापार में उत्कृष्ट योगदान के लिए ये सम्मान मिला है। ये सम्मान कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने उन्हें दिया। साथ में उन्हें 21 हजार रुपए का चेक भी भेंट किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने न केवल बधाई दी बल्कि कारोबार को और ऊंचाई पर ले जाने की शुभकामनाए भी दी। ​सम्मान प्राप्त करने के बाद कृष्ण कुमार राय ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यापार में ईमानदारी ही सफलता की असली कुंजी है। पहला स्थान एक महिला व्यवसायी को मिलने पर उन्होंने बेहद प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं का व्यापार में आगे आना बेहद सकारात्मक संदेश देता है। पढ़ें पूरी खबर…
3. गयाजी- महाबोधी मंदिर के मेन गेट पर मारपीट:बीएमपी और बिहार पुलिस के जवान आपस में भिड़े
विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। यहां सुरक्षा में तैनात बीएमपी और बिहार पुलिस के जवान के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। श्रद्धालुओं के सामने ही बेल्ट, लात और घूंसे चलने लगे। मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस घटना को देखकर थोड़ा सहम सा गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर जवानों को अलग किया। सूचना मिलने के बाद बोधगया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…

4. मत जाओ, अंदर जहरीली गैस है, नहीं माना बेटा’:महिला बोली- जिस कुएं का पानी पिया, उसी ने मांग-कोख उजाड़ी मेरे ससुर ने साल 1993 में कुआं खुदवाया था। मेरी शादी हुई तो खाना बनाने से लेकर खेत की सिंचाई तक का पानी उसी कुएं से आता था। मेरा बेटा भी उसी कुएं का पानी पीकर बड़ा हुआ। आज कुएं ने मेरी मांग के साथ-साथ कोख भी उजाड़ दी।’ गयाजी के डोभी प्रखंड के गढ़ करमोनी गांव की 40 साल सुनैना देवी ने रोते बिलखते ये बातें कही। दरअसल, शुक्रवार सुबह करमोनी गांव में कुएं में लगे बोरिंग से पाइप जोड़ने के लिए उतरे सुनैना के पति 45 साल के विजय चौधरी, सुनैना के बेटे 28 साल के विकास चौधरी की मौत हो गई। विजय और विकास चौधरी के साथ-साथ घटनास्थल के पास खेत में काम कर रहे 35 साल के दिलचंद मांझी, 45 साल के चमारी मांझी भी कुएं में उतरे थे। जहरीली गैस की चपेट में आकर उनकी भी मौत हो गई। जानकारी के बाद शेरघाटी SDO, डोभी BDO, CO और शेरघाटी DSP मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम को बुलाया गया। ​रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुएं में मौजूद जहरीली गैस का असर इतना तेज था कि रेस्क्यू में लगे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अजीत कुमार भी बेहोश हो गए। पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *