आज अखबार नहीं, फिरोजाबाद की कल की 5 बड़ी खबरें:HIV पॉजिटिव नवजात को कर्मचारी से CPR, मोबाइल छीनने की शिकायत करने जा रहे मां-बेटे पर हमला

आज अखबार नहीं, फिरोजाबाद की कल की 5 बड़ी खबरें:HIV पॉजिटिव नवजात को कर्मचारी से CPR, मोबाइल छीनने की शिकायत करने जा रहे मां-बेटे पर हमला

आज नो न्यूजपेपर डे है, इसलिए शनिवार को अखबार आपके घर नहीं पहुंचेगा। फिरोजाबाद जिले की कल दिनभर की 5 बड़ी और जरूरी खबरें एक नजर में पढ़िए। 1:- HIV पॉजिटिव नवजात को कर्मचारी से CPR, निजी अस्पताल में लापरवाही, डॉक्टर पर धमकाने का आरोप फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एचआईवी पॉजिटिव महिला के प्रसव के दौरान नवजात शिशु को एक कर्मचारी से मुंह से सीपीआर दिलवाया गया। इस घटना के बाद शिकायत करने पर अस्पताल के चिकित्सक पर कर्मचारी को धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। यह घटना शिकोहाबाद के राधिका अस्पताल में हुई। पीड़ित कर्मचारी रमाकांत राजपूत ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव महिला के सीजर प्रसव के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उनका आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने एक कर्मचारी को बच्चे को मुंह से सीपीआर देने का निर्देश दिया, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर… 2:- मोबाइल छीनने की शिकायत करने जा रहे मां-बेटे पर हमला, जसराना में बाइक गिराकर पीटा, दोनों घायल, पुलिस से शिकायत
फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने की शिकायत दर्ज कराने जा रहे मां-बेटे पर हमला किया गया। आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल पर डंडे से वार कर उन्हें गिरा दिया और मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने जसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, सेवापुर निवासी अनुज राजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रेम सिंह नामक व्यक्ति ने उनका मोबाइल छीन लिया था। इसी संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए अनुज अपनी मां नन्नी देवी के साथ मोटरसाइकिल से जसराना थाने जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… 3:- स्वतंत्रता दिवस पर 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता संपन्न, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने विजेताओं को किया सम्मानित
फिरोजाबाद तहसील क्षेत्र टूंडला के अंतर्गत नंगला सिंघी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को सम्मानित किया। यह दौड़ किसान इंटर कॉलेज, गढ़ी थानी से गांव ऐलई तक आयोजित की गई थी। पत्रकार प्रदीप कुमार वर्मा की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में लगभग 100 से 125 धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 15 अगस्त, 2025 को शाम 4 बजे से 6 बजे तक चली। पढ़ें पूरी खबर… 4:- फिरोजाबाद में लाइनमैन की करंट लगने से मौत, सबमर्सिबल का तार ठीक करते समय हादसा, शव को कब्जे में लिया
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के नगला सौंठ गांव में शनिवार को सबमर्सिबल का तार ठीक करते समय एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भूरी सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भूरी सिंह नगला सौंठ गांव में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को वह सबमर्सिबल का तार ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। तार ठीक करने के दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े। पढ़ें पूरी खबर… प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी सम्मानित, राष्ट्रध्वज को सलामी दी
फिरोजाबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने भी अपने कैंप कार्यालय और पुलिस लाइन में राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद, एसएसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ संविधान व कानून के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए पुलिसकर्मियों से आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा ईमानदारी व संवेदनशीलता से करने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *