आजम का किला ढहाने वाले IAS को सेवा-विस्तार नहीं मिला:मुरादाबाद DM को चार्ज सौंपा, छुट्‌टी पर गए; अखिलेश यूपी लाए थे

आजम का किला ढहाने वाले IAS को सेवा-विस्तार नहीं मिला:मुरादाबाद DM को चार्ज सौंपा, छुट्‌टी पर गए; अखिलेश यूपी लाए थे

सपा के कद्दावर नेता आजम खान का किला ढहाने वाले IAS आन्जनेय कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। उनकी प्रदेश में सेवा विस्तार की अवधि आज, शुक्रवार को समाप्त हो गई। IAS आन्जनेय सिंह मुरादाबाद कमिश्नर हैं। जिले के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया को चार्ज सौंपकर छुट्‌टी पर चले गए। प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने के लिए नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने सीएम योगी को प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। विभाग इस पर पीएमओ की मंजूरी लेगा। वहां से मंजूरी के बाद IAS आन्जनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने का आदेश केंद्र सरकार से जारी होगा। आन्जनेय सिंह सिक्किम कैडर के IAS हैं। साल 2015 में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अनुरोध पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें यूपी लाए थे। तब से लगातार 7 बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया। मूल कैडर में बिताए 8 साल, यूपी में 11 साल पूरे दिलचस्प बात है कि 2005 बैच के आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह ने अपने मूल कैडर सिक्किम में मजह के 8 साल बिताए हैं। वहीं, यूपी में उन्हें नौकरी करते हुए 11 साल पूरे हो गए हैं।
खबर अपडेट हो रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *