आगर में भादो महोत्सव, दादी राणीसती को लगाया छप्पन भोग:मंगल पाठ के बाद शाम को महाआरती; मंदिर परिसर की फूलों से सजावट

आगर में भादो महोत्सव, दादी राणीसती को लगाया छप्पन भोग:मंगल पाठ के बाद शाम को महाआरती; मंदिर परिसर की फूलों से सजावट

आगर-मालवा के श्री नारायणी शक्ति धाम में भादो अमावस्या पर भादो महोत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार को दादी राणीसती को छप्पन भोग लगाया गया और महिलाओं की मौजूदगी में मंगल पाठ हुआ। शाम को मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा से शुरू हुआ महोत्सव महोत्सव के तहत गुरुवार को मास्टर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई थी। महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन और धार्मिक धुनों के साथ दादी धाम पहुंचीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मंदिरों को फूलों से सजाया शुक्रवार को दादी धाम में रोजाना की पूजा के साथ छप्पन भोग लगाया गया। दोपहर में महिलाओं ने मंगल पाठ किया। मंदिर परिसर में राम-लखन जानकी, खाटू श्याम और दादी मंदिर को फूलों से सजाया गया। शाम को होगी महाआरती आयोजन समिति की नेहा कुंछल ने बताया कि शुक्रवार शाम महाआरती होगी। इसमें श्रद्धालु शामिल होंगे। महाआरती के साथ दो दिवसीय भादो महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *