आगर-मालवा में भारी बारिश से स्कूलों की छुट्टी:कलेक्टर ने जारी किए आदेश; शिक्षकों और स्टाफ को जाना होगा

आगर-मालवा में भारी बारिश से स्कूलों की छुट्टी:कलेक्टर ने जारी किए आदेश; शिक्षकों और स्टाफ को जाना होगा

आगर-मालवा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी 11 अगस्त, मंगलवार के दिन रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी नितेश पांडे ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। चाहे स्कूल एमपी बोर्ड, सीबीएसई या आईसीएसई का हो, नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चों की छुट्टी रहेगी। शिक्षकों और स्टाफ को जाना होगा स्कूल यह छुट्टी सिर्फ विद्यार्थियों के लिए है। सभी स्कूलों के शिक्षकों और बाकी कर्मचारियों को समय पर स्कूल पहुँचना होगा और अपने कामकाज संभालने होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *