आगरा में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई। हादसे में दो महिलाएं आग में फंस गईं। एक महिला को बचाने के प्रयास में उसका बेटा भी झुलस गया। आग लगने से दो महिलाओं समेत एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना लोहामंडी क्षेत्र के नगला गंगाराम की है। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
गंगाराम नगर में सोनू का मकान है। घर में किराएदार बबलू और उसके तीन भाई परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि बबलू की मां मिथलेश(75) की बहू मंजू गुरुवार रात करीब 8 बजे खाना बन रही थी। गैस की पाइप लीक होकर निकल गई। इससे रेग्युलेटर से तेजी से गैस निकलने लगी। पास में ही चूल्हा जल रहा था। इससे सिलेंडर में आग लग गई। कमरे में मिथलेश और मंजू आग की लपटों में फंस गई। तभी मिथलेश का छोटा बेटा बबलू आ गया। वह आग की लपटों के बीच कमरे में मां को बचाने घुस गया। उसने मां मिथलेश को बाहर निकाल लिया। इसके बाद मंजू को निकलने गया। मंजू की साड़ी में आग लग गई थी। उसे भी बाहर निकाला। मां को बचाने में खुद भी जला
मां को बचाने में बबलू भी जल गया। वहीं मकान मालिक सोनू की पत्नी रेनू भी आग की चपेट में आ गई। लेकिन वह घायल नहीं हुईहै। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर, तेज धमाके के साथ सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से मकान की छत उड़ गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग में घर का सारा सामान जल गया है। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया- सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज बहुत तेज हुई। आसपास के लोग सहम गए। ——————– यह खबर भी पढ़ें… ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारा:हार्ट अटैक बताकर दफनाया; मेरठ में 10 दिन बाद कब्र से निकाला शव मेरठ में ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार को फोन कर उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात बताई। परिवार ने सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया था। लेकिन 5 अक्टूबर को मृतक का मोबाइल मिलने के बाद परिजन को पत्नी पर शक हुआ। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

