आगरा में डीसीएम की चपेट में आने से छात्रा खुशबू:पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल; सहेली जख्मी

आगरा में डीसीएम की चपेट में आने से छात्रा खुशबू:पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल; सहेली जख्मी

आगरा के कालिंदी विहार में डीसीएम की टक्कर से एमकॉम छात्रा खुशबू जुरैल की मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा। बेटी का शव देखते ही मां बिंद्रा देवी, पिता मनमोहन सिंह, बड़ा भाई शिवांग और छोटी बहन भूमि बिलख पड़े। परिवार की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। खुशबू बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। उसके पिता का सपना था कि बेटी सरकारी नौकरी पाए। हादसे के समय खुशबू के साथ उसकी छोटी बहन भूमि भी थी, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। सहेली शिखा कुशवाह के जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। उसे अभी खुशबू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी सहेली निशा चौधरी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन खुशबू के शव को अंतिम संस्कार के लिए फाउंड्री नगर स्थित कबीर आश्रम ले गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *