आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत:बांका में मवेशी चराकर घर लौटते समय की घटना, परिजन को मुआवजा देने की मांग

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत:बांका में मवेशी चराकर घर लौटते समय की घटना, परिजन को मुआवजा देने की मांग

बांका में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के पथलकुड़िया गांव की है। मृतका की पहचान पथलकुड़िया गांव निवासी कुगेश्वर चौहान की पत्नी मुनरकी देवी(45) के रूप में हुई है। मुनरकी देवी शनिवार को मवेशी चराने के लिए बहियार गई थीं। शाम के समय वह मवेशियों के साथ घर लौट रही थीं, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान गांव के समीप अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। प्रशासन से परिजन को मुआवजा देने की मांग घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मुनरकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। बांका में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के पथलकुड़िया गांव की है। मृतका की पहचान पथलकुड़िया गांव निवासी कुगेश्वर चौहान की पत्नी मुनरकी देवी(45) के रूप में हुई है। मुनरकी देवी शनिवार को मवेशी चराने के लिए बहियार गई थीं। शाम के समय वह मवेशियों के साथ घर लौट रही थीं, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान गांव के समीप अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। प्रशासन से परिजन को मुआवजा देने की मांग घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मुनरकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *