आईएमए और आईडीए ने ध्वजारोहण किया, देश की एकता व अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

आईएमए और आईडीए ने ध्वजारोहण किया, देश की एकता व अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के अध्यक्ष डॉ. प्रभांशु कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और चिकित्सकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में चिकित्सकों ने देश की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आईएमए के सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। चिकित्सक समाज के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। आईडीए के सचिव डॉ. देवव्रत ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। उन्होंने चिकित्सकों से जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की। समारोह में डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. वर्षा, डॉ. प्रिया, डॉ. एसके पंसारी, डॉ. आरके तुलसियां, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नागमणी, डॉ. रैबत रमन, डॉ. चंदन, डॉ. अर्णव आलोक, डॉ. अमित आनंद, डॉ. एसजेड रहमान, डॉ. प्रभात, डॉ. नरेंद्र, डॉ. मनीष, डॉ. गुलशन, डॉ. तरुण कुमार थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के अध्यक्ष डॉ. प्रभांशु कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और चिकित्सकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में चिकित्सकों ने देश की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आईएमए के सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। चिकित्सक समाज के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। आईडीए के सचिव डॉ. देवव्रत ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। उन्होंने चिकित्सकों से जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की। समारोह में डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. वर्षा, डॉ. प्रिया, डॉ. एसके पंसारी, डॉ. आरके तुलसियां, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नागमणी, डॉ. रैबत रमन, डॉ. चंदन, डॉ. अर्णव आलोक, डॉ. अमित आनंद, डॉ. एसजेड रहमान, डॉ. प्रभात, डॉ. नरेंद्र, डॉ. मनीष, डॉ. गुलशन, डॉ. तरुण कुमार थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *