अस्पताल के अंदर ढूंढते रहे, बाहर मिला बच्चा

अस्पताल के अंदर ढूंढते रहे, बाहर मिला बच्चा

बोकारो | सदर अस्पताल से बच्चा चोरी पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बच्चा आधे घंटे बाद रोते हुए अस्पताल के बाहर मिला। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि उक्त पांच साल का बच्चा अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा था। लेकिन परिजनों की भूल से बच्चा खेलते हुए अस्पताल में भटक गया। इस दौरान अचानक बच्चे के गायब होने पर परिजनों ने अस्पताल के अंदर तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजन सिटी थाना पहुंचे और इस संबंध में शिकायत की। शिकायत मिलते ही सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंची और सीसीटीवी खंगाल रही थी कि एक महिला ने बताया कि बच्चा अस्पताल के बाहर रो रहा है। बच्चा मिलने से परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। बोकारो | सदर अस्पताल से बच्चा चोरी पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बच्चा आधे घंटे बाद रोते हुए अस्पताल के बाहर मिला। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि उक्त पांच साल का बच्चा अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा था। लेकिन परिजनों की भूल से बच्चा खेलते हुए अस्पताल में भटक गया। इस दौरान अचानक बच्चे के गायब होने पर परिजनों ने अस्पताल के अंदर तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजन सिटी थाना पहुंचे और इस संबंध में शिकायत की। शिकायत मिलते ही सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंची और सीसीटीवी खंगाल रही थी कि एक महिला ने बताया कि बच्चा अस्पताल के बाहर रो रहा है। बच्चा मिलने से परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *