अशोक धाम भगदड़ मामले में जांच टीम लखीसराय पहुंची:घटनास्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को परखा; दोषियों पर कार्रवाई का दावा

अशोक धाम भगदड़ मामले में जांच टीम लखीसराय पहुंची:घटनास्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को परखा; दोषियों पर कार्रवाई का दावा

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम बुधवार को अशोक धाम पहुंची। इस टीम का नेतृत्व बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम कर रहे हैं। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था तथा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जांच टीम ने घटना की जानकारी ली इस दौरान एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और मंदिर ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार सहित कई अधिकारी व सदस्य मौजूद थे। जांच टीम ने अशोक धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी को मंदिर परिसर में अफवाह के कारण भगदड़ मची थी। इस घटना में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन अलर्ट उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। हेमराज राम के अनुसार, घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इस बीच, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने भी अशोक धाम में हुई इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम बुधवार को अशोक धाम पहुंची। इस टीम का नेतृत्व बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम कर रहे हैं। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था तथा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जांच टीम ने घटना की जानकारी ली इस दौरान एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और मंदिर ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार सहित कई अधिकारी व सदस्य मौजूद थे। जांच टीम ने अशोक धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य हेमराज राम ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी को मंदिर परिसर में अफवाह के कारण भगदड़ मची थी। इस घटना में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन अलर्ट उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। हेमराज राम के अनुसार, घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इस बीच, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने भी अशोक धाम में हुई इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *