1995 बैच के आईपीएस अशोक कुमार सिंह का एडीजी से डीजी रैंक में प्रमोशन हो गया है। 31 अगस्त को डीजी फायर सर्विसेज अशोक मुथा जैन के रिटायरमेंट के बाद खाली हुई रैंक में अशोक कुमार सिंह के पदोन्नति का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया गया। यूपी में डीजी रैंक के कुल सात काडर पद और इतने ही एक्स कॉडर पोस्ट हैं। यानी डीजी रैंक में 14 अफसर प्रदेश में नियमित रूप से रहते हैं। किसी अफसर के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने पर भी अर्हताएं पूरी करने वाले अफसर को पदोन्नति दे दी जाती है। अगले साल डीजी बनेंगे 1995 बैच के बाकी अफसर मौजूदा समय में 1995 बैच के तीन अफसर जो डीजी पद के लिए अर्हताएं पूरी करते हैं, वे पद खाली न होने की वजह से एडीजी रैंक में ही सेवाएं दे रहे हैं। इसमें गोरखपुर जोन के एडीजी राम कुमार, मानवाधिकार के एडीजी राज कुमार और कानपुर जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ शामिल हैं। इन्हें अब अगले साल यानी 2027 में प्रमोशन मिलेगा।

