अवैध पार्किंग से लगातार हो रहे हादसे : राय भूमिज

अवैध पार्किंग से लगातार हो रहे हादसे : राय भूमिज

भास्कर न्यूज| जैंतगढ़ हाटगम्हरिया से जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों (ट्रक और डंपर) की अवैध और बेतरतीब पार्किंग के कारण लगातार गंभीर हादसे हो रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस मार्ग पर हाल के दिनों में कई भीषण दुर्घटनाएं हुई हैं। भाजपा के जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य राय भूमिज ने इस गंभीर मुद्दे पर चिंता जताते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों ने इस मार्ग को दुर्घटनाओं का केंद्र बना दिया है। संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन इस पर पूरी तरह मौन हैं। तीखे मोड़ों और चौराहों पर भारी वाहनों के खड़े होने से पीछे से आने वाले छोटे वाहन चालकों को सामने का रास्ता नहीं दिखता। भास्कर न्यूज| जैंतगढ़ हाटगम्हरिया से जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों (ट्रक और डंपर) की अवैध और बेतरतीब पार्किंग के कारण लगातार गंभीर हादसे हो रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस मार्ग पर हाल के दिनों में कई भीषण दुर्घटनाएं हुई हैं। भाजपा के जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य राय भूमिज ने इस गंभीर मुद्दे पर चिंता जताते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों ने इस मार्ग को दुर्घटनाओं का केंद्र बना दिया है। संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन इस पर पूरी तरह मौन हैं। तीखे मोड़ों और चौराहों पर भारी वाहनों के खड़े होने से पीछे से आने वाले छोटे वाहन चालकों को सामने का रास्ता नहीं दिखता।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *