अवैध कब्जे-कचरा डंपिंग के खिलाफ CPI-M का धरना:कैमूर में चार सूत्रीय मांगों पर दी प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

अवैध कब्जे-कचरा डंपिंग के खिलाफ CPI-M का धरना:कैमूर में चार सूत्रीय मांगों पर दी प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

कैमूर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सीपीआई-एम जिला कमेटी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड भीम सिंह ने किया। धरना स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाईं। सामुदायिक भवन पर वर्षों से कब्जे का आरोप पत्रकारों से बातचीत में कॉमरेड भीम सिंह ने आरोप लगाया कि सपनौतिया गांव स्थित एक सामुदायिक भवन पर एक व्यक्ति ने वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। कब्जे के कारण ग्रामीणों को सामुदायिक भवन तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। पार्टी ने प्रशासन से भवन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। गांव में जबरन कचरा डंप करने का आरोप सीपीआई-एम नेता ने आरोप लगाया कि भभुआ शहर का कचरा जबरदस्ती सपनौतिया गांव में डाला जा रहा है। लगातार कचरा जमा होने से गांव में गंदगी फैल रही है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ने की बात कहते हुए उन्होंने ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन धरना-प्रदर्शन के दौरान पार्टी की ओर से प्रशासन के समक्ष चार सूत्रीय मांगें रखी गईं। प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी कॉमरेड भीम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। जरूरत पड़ने पर सड़क जाम करने और भभुआ सीओ कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कैमूर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सीपीआई-एम जिला कमेटी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड भीम सिंह ने किया। धरना स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाईं। सामुदायिक भवन पर वर्षों से कब्जे का आरोप पत्रकारों से बातचीत में कॉमरेड भीम सिंह ने आरोप लगाया कि सपनौतिया गांव स्थित एक सामुदायिक भवन पर एक व्यक्ति ने वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। कब्जे के कारण ग्रामीणों को सामुदायिक भवन तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। पार्टी ने प्रशासन से भवन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। गांव में जबरन कचरा डंप करने का आरोप सीपीआई-एम नेता ने आरोप लगाया कि भभुआ शहर का कचरा जबरदस्ती सपनौतिया गांव में डाला जा रहा है। लगातार कचरा जमा होने से गांव में गंदगी फैल रही है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ने की बात कहते हुए उन्होंने ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन धरना-प्रदर्शन के दौरान पार्टी की ओर से प्रशासन के समक्ष चार सूत्रीय मांगें रखी गईं। प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी कॉमरेड भीम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। जरूरत पड़ने पर सड़क जाम करने और भभुआ सीओ कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *