अलवर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने उतारे सभी 39 प्रत्याशी, देखें पूरी सूची

अलवर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने उतारे सभी 39 प्रत्याशी, देखें पूरी सूची

अलवर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए कांग्रेस ने वार्डवार अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले सुबह भाजपा (BJP) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब जिला परिषद चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा ने जिला परिषद के कुल 39 वार्डों में से 34 पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। पार्टी के पांच वार्डों में उम्मीदवारों के नाम घोषित होना बाकी था। अब कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। दोनों दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब चुनाव प्रचार और जनसंपर्क पर नजर रहेगी। भाजपा ने जिला परिषद के वार्ड 6, 12, 24, 25 और 36 में अभी प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है। ऐसे में कुल 39 वार्डों में से पांच पर पार्टी का फैसला आना शेष है।

अलवर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस के 39 प्रत्याशियों की सूची

  • वार्ड 1 (एससी महिला): सावित्री
  • वार्ड 2 (ओबीसी): मंजु गुर्जर
  • वार्ड 3 (एससी): धारा सिंह
  • वार्ड 4 (सामान्य महिला): फरमीना
  • वार्ड 5 (सामान्य महिला): कुलसुम
  • वार्ड 6 (सामान्य महिला): सीमा गुर्जर
  • वार्ड 7 (सामान्य): सुनीता देवी
  • वार्ड 8 (एससी महिला): बसंती देवी
  • वार्ड 9 (एससी): श्यामलाल
  • वार्ड 10 (सामान्य): भोला राम गुर्जर
  • वार्ड 11 (एसटी ): रामेश्वर दयाल मीना
  • वार्ड 12 (एसटी महिला): ललिता मीणा
  • वार्ड 13 (सामान्य): विमला वर्मा
  • वार्ड 14 (एससी): रमेश चन्द रैगर
  • वार्ड 15 (सामान्य): केदार सैनी
  • वार्ड 16 (एसटी महिला): अनिता मीना
  • वार्ड 17 (सामान्य महिला): बबिता खण्डेलवाल
  • वार्ड 18 (सामान्य महिला): नीतू
  • वार्ड 19 (एसटी ): शिव सहाय मीणा
  • वार्ड 20 (एसटी महिला): सुमन गब्बर
  • वार्ड 21 (एसटी ): एकता मीणा
  • वार्ड 22 (ओबीसी): सद्दाम हुसैन
  • वार्ड 23 (ओबीसी महिला): अर्पिता चौधरी
  • वार्ड 24 (ओबीसी): जमील खां
  • वार्ड 25 (सामान्य): मगन चन्द मीणा
  • वार्ड 26 (सामान्य): शब्बो
  • वार्ड 27 (सामान्य महिला): जीतन कुमारी
  • वार्ड 28 (एससी महिला): विमलेश
  • वार्ड 29 (सामान्य महिला): मनीषा देवी
  • वार्ड 30 (एससी): लक्ष्मी कान्त
  • वार्ड 31 (सामान्य): बबिता मीणा
  • वार्ड 32 (सामान्य): अर्जुन सिंह
  • वार्ड 33 (सामान्य महिला): सहिस्ता
  • वार्ड 34 (एससी महिला): माया
  • वार्ड 35 (सामान्य): ताहिर खान
  • वार्ड 36 (ओबीसी महिला): जिलसाना
  • वार्ड 37 (सामान्य महिला): मीरा देवी
  • वार्ड 38 (सामान्य महिला): ज्योति वर्मा
  • वार्ड 39 (सामान्य): नसरू खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *