अर्धविक्षिप्त युवक पानीटंकी पर चढ़ा, ढक्कन खोल अंदर बैठा:मोतिहारी के ढाका में चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, अधिकारी नहीं उतार पाए

अर्धविक्षिप्त युवक पानीटंकी पर चढ़ा, ढक्कन खोल अंदर बैठा:मोतिहारी के ढाका में चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, अधिकारी नहीं उतार पाए

ढाका नगर के वार्ड नंबर 21 में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पीएचईडी विभाग की पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक करीब चार घंटे तक टंकी पर रहा और ढक्कन खोलकर अंदर बैठ गया, जिससे उसे नीचे उतारना बेहद मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे युवक को पानी टंकी के ऊपर बेखौफ घूमते देखा। यह खबर तेजी से फैली और देखते ही देखते टंकी के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर ढाका पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। हालांकि, युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।युवक ने टंकी का ढक्कन खोलकर अंदर बनी सीढ़ी से नीचे उतरकर बैठ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजय कुमार और एसडीपीओ अभिषेक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। टंकी के अंदर अंधेरा होने के कारण युवक को ऊपर से देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। बाद में, नगर के दो युवक टंकी के ऊपर पहुंचे और अंदर बैठे युवक की जानकारी दी। इसके बाद रस्सी मंगाई गई और चार अन्य युवक भी ऊपर पहुंचे। उन्होंने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं था। युवक टंकी के अंदर अपना शर्ट उतारकर बैठा हुआ था। लोगों ने अनुमान लगाया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसके बाद, थाना के चार पुलिसकर्मी और चार अन्य लोग डंडे व रस्सी के साथ टंकी के ऊपर गए। उन्होंने युवक को समझा-बुझाकर नीचे लाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उनके सभी प्रयास विफल रहे। टंकी में अंधेरा, गर्मी व उमस अधिक होने के कारण उपर पहुंचे लोगों का हिम्मत जवाब दे गया। अंततः अधिकारियों को सफलता नहीं मिल पाई और अंधेरा हो जाने के बाद सभी निराश हो अपने अपने घर लौट गए। गौरतलब हो कि उक्त टंकी से पिछले करीब छः माह से सप्लाई बाधित है। यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब चार घंटे तक चला। ढाका नगर के वार्ड नंबर 21 में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पीएचईडी विभाग की पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक करीब चार घंटे तक टंकी पर रहा और ढक्कन खोलकर अंदर बैठ गया, जिससे उसे नीचे उतारना बेहद मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे युवक को पानी टंकी के ऊपर बेखौफ घूमते देखा। यह खबर तेजी से फैली और देखते ही देखते टंकी के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर ढाका पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। हालांकि, युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।युवक ने टंकी का ढक्कन खोलकर अंदर बनी सीढ़ी से नीचे उतरकर बैठ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजय कुमार और एसडीपीओ अभिषेक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। टंकी के अंदर अंधेरा होने के कारण युवक को ऊपर से देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। बाद में, नगर के दो युवक टंकी के ऊपर पहुंचे और अंदर बैठे युवक की जानकारी दी। इसके बाद रस्सी मंगाई गई और चार अन्य युवक भी ऊपर पहुंचे। उन्होंने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं था। युवक टंकी के अंदर अपना शर्ट उतारकर बैठा हुआ था। लोगों ने अनुमान लगाया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसके बाद, थाना के चार पुलिसकर्मी और चार अन्य लोग डंडे व रस्सी के साथ टंकी के ऊपर गए। उन्होंने युवक को समझा-बुझाकर नीचे लाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उनके सभी प्रयास विफल रहे। टंकी में अंधेरा, गर्मी व उमस अधिक होने के कारण उपर पहुंचे लोगों का हिम्मत जवाब दे गया। अंततः अधिकारियों को सफलता नहीं मिल पाई और अंधेरा हो जाने के बाद सभी निराश हो अपने अपने घर लौट गए। गौरतलब हो कि उक्त टंकी से पिछले करीब छः माह से सप्लाई बाधित है। यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब चार घंटे तक चला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *