Arishfa Khan And Scout OP: बिग बॉस 20 में अरिश्फा और स्काउट ओपी के बीच बॉन्ड को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। इसी बीच स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड के एक कमेंट पर अरिश्फा की मां ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना पूरा कॉन्टेक्स्ट जाने किसी के रिश्ते या बॉन्ड पर राय बनाने को लेकर सवाल उठाया और कहा कि पहले शो की रियलिटी देखनी चाहिए, उसके बाद ही कोई ओपिनियन बनाना चाहिए।
अरिश्फा की मां ने क्या कहा?
अरिश्फा की मां ने लिखा, “किसी के बॉन्ड को जज करने से पहले पूरा कॉन्टेक्स्ट समझना जरूरी है। बिना एपिसोड देखे, बिना लाइव फीड देखे और बिना रियलिटी जाने अंदाजा लगाना सही नहीं है। ओपिनियन सबके हो सकते हैं, लेकिन किसी को गलत दिखाने से पहले फैक्ट्स और पूरा कॉन्टेक्स्ट देखना चाहिए। पहले रियलिटी देखो, फिर ओपिनियन बनाओ।”
उनका यह कमेंट ऐसे समय में आया है, जब अरिश्फा और स्काउट ओपी के बॉन्ड को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अरिश्फा की मां ने अपने बयान में किसी के कमेंट का नाम लेकर जिक्र नहीं किया, लेकिन इसे स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बंटे फैंस
अरिश्फा की मां के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने स्काउट ओपी का समर्थन किया, तो कुछ अरिश्फा के पक्ष में नजर आए।
एक यूजर ने लिखा, “हम स्काउट छापरी का सपोर्ट करते हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “हम अरिश्फा।” एक अन्य यूजर ने इस पूरे विवाद से अलग होते हुए लिखा, “अब मैं यह सब नहीं देख सकता।”यानी अरिश्फा और स्काउट ओपी के बॉन्ड को लेकर फैंस के बीच राय एक जैसी नहीं है। जहां कुछ दर्शक स्काउट ओपी को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ अरिश्फा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।




