अरवल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान:जिलाधिकारी और एसपी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

अरवल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान:जिलाधिकारी और एसपी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

अरवल में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित की गई थी। जिलाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी ने संयुक्त रूप से इस यात्रा की अध्यक्षता की। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, स्काउट-गाइड, एएनएम और जीएनएम छात्राएं, जीविका दीदियां तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा अरवल के इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर बालिका उच्च विद्यालय तक लगभग दो किलोमीटर लंबी थी। इस दौरान लगभग 100 मीटर लंबा तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और गीत गाए। जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने बताया कि आजादी के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अरवल में भी इस यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से देश के प्रति सम्मान, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह किया। इस तिरंगा यात्रा ने जिले में एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अरवल में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित की गई थी। जिलाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी ने संयुक्त रूप से इस यात्रा की अध्यक्षता की। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, स्काउट-गाइड, एएनएम और जीएनएम छात्राएं, जीविका दीदियां तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा अरवल के इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर बालिका उच्च विद्यालय तक लगभग दो किलोमीटर लंबी थी। इस दौरान लगभग 100 मीटर लंबा तिरंगा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और गीत गाए। जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने बताया कि आजादी के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अरवल में भी इस यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से देश के प्रति सम्मान, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह किया। इस तिरंगा यात्रा ने जिले में एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *