अररिया में 18 अगस्त को 23 जगह लगेगा सहयोग शिविर:12 पंचायत-11 वार्डों में सुनी जाएंगी शिकायतें, पोर्टल पर होगी एंट्री

अररिया में 18 अगस्त को 23 जगह लगेगा सहयोग शिविर:12 पंचायत-11 वार्डों में सुनी जाएंगी शिकायतें, पोर्टल पर होगी एंट्री

अररिया जिला प्रशासन की ओर से जन शिकायतों के सरल और प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के नेतृत्व में 18 अगस्त को जिले की 12 पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों के 11 वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान की दिशा में स्थानीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय स्तर पर होगा समस्याओं का समाधान शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संबंधित क्षेत्रों में वरीय पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि आम लोगों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत देना है। जिला प्रशासन के अनुसार, आमजनों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है। यदि निर्धारित दिन सार्वजनिक अवकाश होता है तो शिविर अगले कार्य दिवस पर आयोजित किया जाता है। सहयोग पोर्टल पर दर्ज होंगी शिकायतें शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का ‘सहयोग पोर्टल’ पर पंजीकरण किया जाएगा। इससे शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। साथ ही मामलों की प्रगति की नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई भी संभव हो सकेगी। सहयोग शिविर केवल शिकायतों के समाधान तक सीमित नहीं रहेंगे। यहां मौजूद नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अधिकारियों की ओर से पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इन 12 पंचायतों में लगेंगे शिविर 18 अगस्त को कुर्साकांटा प्रखंड के लेलोखर पंचायत भवन, सिकटी प्रखंड के दहगामा पंचायत सरकार भवन, रानीगंज प्रखंड के भोड़रहा पंचायत भवन, भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत सरकार भवन, अररिया प्रखंड के कमलदहा पंचायत भवन, फारबिसगंज प्रखंड के खैरखां पंचायत भवन, पलासी प्रखंड के दिघली आईटीसी भवन, अररिया प्रखंड के हयातपुर पंचायत भवन, जोकीहाट प्रखंड के सिमरिया पंचायत भवन, रानीगंज प्रखंड के गुणवंती पंचायत भवन, फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत सरकार भवन और नरपतगंज प्रखंड के पथरहा पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 11 नगरीय वार्डों में भी लगेगा शिविर नगरीय क्षेत्रों में अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित काली बाजार के सम्राट अशोक भवन और वार्ड संख्या 08 स्थित ओम नगर कृषि उत्पादन बाजार समिति में शिविर लगाया जाएगा। फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 08 में आईटीआई कॉलेज के समीप तथा वार्ड संख्या 19 में कन्या मध्य विद्यालय, गौढ़ियारे के समीप शिविर होगा। जोगबनी नगर परिषद के वार्ड संख्या 07 में पटेलनगर, अहमदपुर चौक के निकट और वार्ड संख्या 22 में अमौना मुखिया टोला स्थित पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। जोकीहाट नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 में पुराना बाजार स्थित महावरी मंदिर के पास शिविर लगाया जाएगा। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में अंसारी टोला, बरबन्ना में असरफ जी के घर के पास और वार्ड संख्या 08 में महतो जी गली रोड, अरुण पूर्वें के घर के पास शिविर आयोजित होगा। नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में राय टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय, अकहा टोला के बगल में और वार्ड संख्या 06 में मेन कैनाल के समीप दुर्गा मंदिर के बगल में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। सरकारी योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी जिला प्रशासन का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज कराने के साथ सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त करें। अररिया जिला प्रशासन की ओर से जन शिकायतों के सरल और प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के नेतृत्व में 18 अगस्त को जिले की 12 पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों के 11 वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान की दिशा में स्थानीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय स्तर पर होगा समस्याओं का समाधान शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संबंधित क्षेत्रों में वरीय पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि आम लोगों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत देना है। जिला प्रशासन के अनुसार, आमजनों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है। यदि निर्धारित दिन सार्वजनिक अवकाश होता है तो शिविर अगले कार्य दिवस पर आयोजित किया जाता है। सहयोग पोर्टल पर दर्ज होंगी शिकायतें शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का ‘सहयोग पोर्टल’ पर पंजीकरण किया जाएगा। इससे शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। साथ ही मामलों की प्रगति की नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई भी संभव हो सकेगी। सहयोग शिविर केवल शिकायतों के समाधान तक सीमित नहीं रहेंगे। यहां मौजूद नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अधिकारियों की ओर से पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इन 12 पंचायतों में लगेंगे शिविर 18 अगस्त को कुर्साकांटा प्रखंड के लेलोखर पंचायत भवन, सिकटी प्रखंड के दहगामा पंचायत सरकार भवन, रानीगंज प्रखंड के भोड़रहा पंचायत भवन, भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत सरकार भवन, अररिया प्रखंड के कमलदहा पंचायत भवन, फारबिसगंज प्रखंड के खैरखां पंचायत भवन, पलासी प्रखंड के दिघली आईटीसी भवन, अररिया प्रखंड के हयातपुर पंचायत भवन, जोकीहाट प्रखंड के सिमरिया पंचायत भवन, रानीगंज प्रखंड के गुणवंती पंचायत भवन, फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत सरकार भवन और नरपतगंज प्रखंड के पथरहा पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 11 नगरीय वार्डों में भी लगेगा शिविर नगरीय क्षेत्रों में अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित काली बाजार के सम्राट अशोक भवन और वार्ड संख्या 08 स्थित ओम नगर कृषि उत्पादन बाजार समिति में शिविर लगाया जाएगा। फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 08 में आईटीआई कॉलेज के समीप तथा वार्ड संख्या 19 में कन्या मध्य विद्यालय, गौढ़ियारे के समीप शिविर होगा। जोगबनी नगर परिषद के वार्ड संख्या 07 में पटेलनगर, अहमदपुर चौक के निकट और वार्ड संख्या 22 में अमौना मुखिया टोला स्थित पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। जोकीहाट नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 में पुराना बाजार स्थित महावरी मंदिर के पास शिविर लगाया जाएगा। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में अंसारी टोला, बरबन्ना में असरफ जी के घर के पास और वार्ड संख्या 08 में महतो जी गली रोड, अरुण पूर्वें के घर के पास शिविर आयोजित होगा। नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में राय टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय, अकहा टोला के बगल में और वार्ड संख्या 06 में मेन कैनाल के समीप दुर्गा मंदिर के बगल में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। सरकारी योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी जिला प्रशासन का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज कराने के साथ सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *