अररिया में स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था। यह तिरंगा यात्रा अररिया के जिला अतिथि गृह से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। यात्रा जिला अतिथि गृह से काली मंदिर चौक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. बड़ी संख्या में आम लोग तिरंगा यात्रा में पहुंचे यहां प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अररिया, अनिल कुमार झा, जनप्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, भारत स्काउट एवं गाइड, एनसीसी कैडेट्स, खेल क्लबों और युवा संगठनों के सदस्य शामिल हुए। जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। सम्मानपूर्वक तिरंगा झंडा फहराने की अपील यात्रा के दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। आमजनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा झंडा फहराने की अपील भी की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कई गतिविधियां आयोजित की गईं। अनेक स्थानों पर तिरंगा रैलियां निकालकर लोगों को इस अभियान से जोड़ा गया। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। अररिया में स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था। यह तिरंगा यात्रा अररिया के जिला अतिथि गृह से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। यात्रा जिला अतिथि गृह से काली मंदिर चौक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. बड़ी संख्या में आम लोग तिरंगा यात्रा में पहुंचे यहां प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अररिया, अनिल कुमार झा, जनप्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, भारत स्काउट एवं गाइड, एनसीसी कैडेट्स, खेल क्लबों और युवा संगठनों के सदस्य शामिल हुए। जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। सम्मानपूर्वक तिरंगा झंडा फहराने की अपील यात्रा के दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। आमजनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा झंडा फहराने की अपील भी की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कई गतिविधियां आयोजित की गईं। अनेक स्थानों पर तिरंगा रैलियां निकालकर लोगों को इस अभियान से जोड़ा गया। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


