अररिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू:9 से 17 अगस्त तक अलग-अलग कार्यक्रम, 12 को निकलेगी तिरंगा यात्रा

अररिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू:9 से 17 अगस्त तक अलग-अलग कार्यक्रम, 12 को निकलेगी तिरंगा यात्रा

अररिया जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस-2026 और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। यह अभियान जिलेभर में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाना, अधिकतम घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराना तथा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके सही उपयोग के प्रति जागरूक करना है। घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया इसके साथ ही वंदे मातरम्@150 के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने प्रत्येक प्रखंड में लगभग 4,000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से हर घर तक तिरंगा पहुंचाया जाएगा और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के तहत जिला एवं प्रखंड स्तर पर तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्रा, बाइक और साइकिल रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे। इसके अतिरिक्त, सरकारी भवनों पर त्रिवर्णीय रोशनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसे आयोजन भी शामिल हैं। संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला अतिथि गृह से शुरू होगी। यह यात्रा काली मंदिर चौक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक जाएगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों, जीविका समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों, भारत स्काउट एवं गाइड, एनसीसी, एनएसएस, माय भारत के स्वयंसेवकों, खेल क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है तथा सभी संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, राष्ट्रगान, वंदे मातरम्, चित्रकला, निबंध, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन को तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। अररिया जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस-2026 और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। यह अभियान जिलेभर में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाना, अधिकतम घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराना तथा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके सही उपयोग के प्रति जागरूक करना है। घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया इसके साथ ही वंदे मातरम्@150 के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने प्रत्येक प्रखंड में लगभग 4,000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से हर घर तक तिरंगा पहुंचाया जाएगा और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के तहत जिला एवं प्रखंड स्तर पर तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्रा, बाइक और साइकिल रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे। इसके अतिरिक्त, सरकारी भवनों पर त्रिवर्णीय रोशनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसे आयोजन भी शामिल हैं। संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला अतिथि गृह से शुरू होगी। यह यात्रा काली मंदिर चौक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक जाएगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों, जीविका समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों, भारत स्काउट एवं गाइड, एनसीसी, एनएसएस, माय भारत के स्वयंसेवकों, खेल क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है तथा सभी संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, राष्ट्रगान, वंदे मातरम्, चित्रकला, निबंध, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन को तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *