अररिया के भरगामा-खजुरी में 2 घंटे पावर कट:सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद, मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई के लिए कटौती

अररिया के भरगामा-खजुरी में 2 घंटे पावर कट:सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद, मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई के लिए कटौती

अररिया के भरगामा इलाके के बिजली ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। 13 अक्टूबर, मंगलवार को भरगामा और खजुरी बिजली सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में दो घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग 33 केवी भरगामा और खजुरी फीडर में मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की कटाई करेगा। इस वजह से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई ठप रहेगी। खजुरी सबस्टेशन से जुड़े ग्राहकों को होगी परेशानी रानीगंज के सहायक विद्युत इंजीनियर निशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी है। यह काम बिजली सप्लाई को सुरक्षित और सही रखने के लिए किया जा रहा है। पेड़ों की डालियां लाइनों के पास होने से तार से टकराने का डर रहता है। इस कटौती का असर भरगामा और खजुरी सबस्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों के ग्राहकों पर पड़ेगा। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे पानी, मोबाइल चार्जिंग और बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। अररिया के भरगामा इलाके के बिजली ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। 13 अक्टूबर, मंगलवार को भरगामा और खजुरी बिजली सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में दो घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग 33 केवी भरगामा और खजुरी फीडर में मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की कटाई करेगा। इस वजह से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई ठप रहेगी। खजुरी सबस्टेशन से जुड़े ग्राहकों को होगी परेशानी रानीगंज के सहायक विद्युत इंजीनियर निशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी है। यह काम बिजली सप्लाई को सुरक्षित और सही रखने के लिए किया जा रहा है। पेड़ों की डालियां लाइनों के पास होने से तार से टकराने का डर रहता है। इस कटौती का असर भरगामा और खजुरी सबस्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों के ग्राहकों पर पड़ेगा। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे पानी, मोबाइल चार्जिंग और बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *