अयोध्या में NHAI की जमीन पर रातोंरात बनीं 12 दुकानें:पेट्रोलिंग के बावजूद नहीं लगी भनक, पुलिस फोर्स न मिलने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकी

अयोध्या में NHAI की जमीन पर रातोंरात बनीं 12 दुकानें:पेट्रोलिंग के बावजूद नहीं लगी भनक, पुलिस फोर्स न मिलने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकी

अयोध्या जिले के कुमारगंज बाजार में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की जमीन पर रातोंरात 12 दुकानें बना दी गईं। हनुमान मंदिर के पास ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जमीन पर टिनशेड डालकर दुकानें खड़ी की गईं। शुक्रवार सुबह जानकारी मिलने पर NHAI के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोटो-वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। हालांकि, पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी। पेट्रोलिंग के बावजूद नहीं लगी भनक कुमारगंज बाजार में ओवरब्रिज के नीचे की जमीन NHAI के कब्जे में है। अतिक्रमण रोकने के लिए विभागीय कर्मचारी नियमित पेट्रोलिंग करते हैं। इसके बावजूद रात के अंधेरे में 12 टिनशेड दुकानें बना दी गईं। स्थानीय पुलिस और पेट्रोलिंग टीम को इसकी भनक तक नहीं लगी। NHAI ने प्रशासन को दी सूचना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे NHAI अधिकारी रवि सिंह पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध दुकानों की फोटो और वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। रवि सिंह के मुताबिक, स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन फोर्स उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी। अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। फुटपाथ पर भी दुकानदारों का कब्जा कुमारगंज बाजार में पैदल यात्रियों के लिए बने फुटपाथ पर भी दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। अब हाईवे की जमीन पर दुकानें बनने से समस्या और बढ़ गई है। सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देशों के बीच NHAI की जमीन पर अतिक्रमण का यह मामला विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि नियमित पेट्रोलिंग के बावजूद रातोंरात 12 दुकानें कैसे बन गईं और शिकायत के बाद भी तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *