अमेरिकी अदालत ने गौतम अदाणी पर केस खारिज किया:रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप वापस लिए, अदाणी ने लिखा- अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं

अमेरिकी अदालत ने गौतम अदाणी पर केस खारिज किया:रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप वापस लिए, अदाणी ने लिखा- अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी को अमेरिका से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को अमेरिका की संघीय अदालत ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला खारिज कर दिया है।
कोर्ट ने अदाणी और अन्य आरोपियों पर रिश्वत और धोखाधड़ी के मामले को आगे नहीं चलाने का फैसला किया है। ब्रुकलिन की अमेरिकी जिला जज निकोलस गारौफिस ने केस खारिज करने की मांग मंजूर कर दी। गौतम अदाणी पर 2024 में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की सहमति जताई थी, ताकि अदाणी ग्रुप की एक सहायक कंपनी को सोलर एनर्जी प्लांट डेवलप करने की मंजूरी मिल सके। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने हमेशा इन गलत कामों से इनकार किया था। फैसला आने के बाद गौतम अदाणी ने X पर पोस्ट कर लिखा- मैं न्यायिक प्रक्रिया के प्रति विनम्रता और गहरे सम्मान के साथ अमेरिकी अदालत के फैसले का स्वागत करता हूं। खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *