अमेरिका से कल रात दिल्ली पहुंचा विक्की का शव:दोस्तों ने फंड इकट्‌ठा कर भेजा, आज कुरुक्षेत्र में होगा संस्कार; एक्सीडेंट में हुई थी मौत

अमेरिका से कल रात दिल्ली पहुंचा विक्की का शव:दोस्तों ने फंड इकट्‌ठा कर भेजा, आज कुरुक्षेत्र में होगा संस्कार; एक्सीडेंट में हुई थी मौत

अमेरिका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विक्की अरोड़ा (34) का शव 15 दिन बाद आज उसके घर पहुंचेगा। शनिवार-रविवार रात करीब 2 बजे विक्की का शव दिल्ली पहुंच गया था। शनिवार रात को ही परिवार के लोग शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे। अब आज उसके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुरुक्षेत्र के पिहोवा की सिकंदरा कॉलोनी के विक्की की मौत के बाद शव को अमेरिका से भारत लाने में करीब 14 दिन लग गए। इस दौरान परिवार के सामने शव को भारत लाने के खर्च का भी बड़ा संकट था। ऐसे समय में अमेरिका में विक्की के दोस्तों और परिचितों ने मिलकर उसके नाम से फंड शुरू किया। कैंपेन चलाकर जुटाया फंड यहां विक्की के दोस्तों ने उसके नाम कैंपेन चलाया। इसमें विक्की के दोस्त, जानकार और अन्य लोगों ने फंड दिया। इस कैंपेन के जरिए करीब 20 लाख रुपए जुटाए गए। इसी रकम से विक्की के शव को भारत लाने और दूसरी जरूरी प्रक्रिया का खर्च उठाया गया। विक्की के रुममेट हैप्पी ने इस कैंपेन की शुरुआत की थी। हादसे के बाद दोस्तों ने संभाला परिवार विक्की करीब 12 साल पहले अमेरिका गया था। वहां उसका दोस्त हैप्पी उसका रूममेट भी था। 17-18 सितंबर की रात ओहायो के हाईवे पर हुए हादसे में विक्की की मौत हो गई। हादसे की जानकारी भी हैप्पी ने ही परिवार को दी थी। विक्की के शव को भारत लाने की प्रक्रिया लंबी चलने के दौरान अमेरिका में उसके दोस्तों ने परिवार की मदद की। दिसंबर में घर लौटने वाला था विक्की परिवार के मुताबिक, विक्की करीब 12 साल से अमेरिका में रह रहा था। विक्की करीब 50 लाख रुपए खर्च करके डंकी से अमेरिका पहुंचा था। अब नवंबर-दिसंबर में घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिवार उसकी शादी की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन घर लौटने से पहले ही हादसे में उसकी मौत हो गई। ट्राले को बचाने में हुआ हादसा विक्की अमेरिका के ओहायो हाईवे पर ट्राले में सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में दूसरा ट्राला आ गया। उसे बचाने के प्रयास में विक्की का ट्राला कंक्रीट के बैरियर से टकरा गया। टक्कर के बाद विक्की ट्राले की खिड़की से करीब 20 फीट नीचे रेलवे लाइन पर जा गिरा। सिर के बल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की 3 साल पहले हो चुकी मौत विक्की के परिवार में अब पिता कश्मीरी लाल और भाई सोनू हैं। करीब 3 साल पहले उसकी मां राजरानी का निधन हो गया था। परिवार को उम्मीद थी कि विक्की साल के आखिर में घर लौटेगा और उसकी शादी होगी। अब आज उसका शव घर पहुंचेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *