अमेठी में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा:रणंजय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

अमेठी में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा:रणंजय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

अमेठी के गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह और जोश नजर आया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा गौरीगंज कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कस्बे का भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील शुक्ला के निर्देश पर आयोजित यात्रा में कई शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ रहे। शिक्षकों ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संदेश दिया। पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिसबल तैनात किया गया था और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी विद्यार्थियों के साथ रहे। नगरवासियों ने किया स्वागत तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा गौरीगंज कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगरवासियों ने भी यात्रा का स्वागत किया और विद्यार्थियों के उत्साह व देशभक्ति के जज्बे की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *