अमृतसर में पांच सिंह साहिबान की एकत्रता:श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में बैठक, अहम पंथक मुद्दों पर चर्चा जारी

अमृतसर में पांच सिंह साहिबान की एकत्रता:श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में बैठक, अहम पंथक मुद्दों पर चर्चा जारी

अमृतसर के श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांच सिंह साहिबान की एकत्रता हो रही है। इस बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज शामिल हैं। उनके साथ गोल्डन टेंपल के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह भी बैठक में मौजूद हैं। ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज समेत सिंह साहिबान मौजूद इसके अलावा तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी टेक सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरबख्शीश सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारे भाई मंगल सिंह भी एकत्रता में शामिल हो रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में हो रही इस बैठक के दौरान पांचों सिंह साहिबान की मौजूदगी में विभिन्न धार्मिक और पंथक विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में शामिल सिंह साहिबान श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़े मामलों और सिख पंथ से संबंधित विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ देर में फसील से आदेश जारी होने की संभावना श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में होने वाली इन बैठकों में पंथक मामलों पर विचार किया जाता है और संबंधित विषयों पर आवश्यक निर्णय लिए जाते हैं। फिलहाल इस एकत्रता में पांचों सिंह साहिबान की मौजूदगी में बैठक जारी है। कुछ देर में श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से कोई बड़ा आदेश जारी किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *