अभिजीत दिपके की इंग्लिश पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, खुद को ‘12वीं पास’ बताते हुए शेयर किया पुराना VIDEO

अभिजीत दिपके की इंग्लिश पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, खुद को ‘12वीं पास’ बताते हुए शेयर किया पुराना VIDEO

Kangana Ranaut Abhijeet Dipke Controversy: एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके की इंग्लिश बोलने की स्किल्स पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें सीधे तौर पर दिखाया गया कि वो दोनों पब्लिक में इंग्लिश भाषा में कैसे बात करते हैं।

कंगना ने इंस्टा स्टोररीज पर क्या शेयर किया

Kangana Ranaut Instagram Story
कंगना रनौत ने शेयर की इंस्टा स्टोरी। (फोटो सोर्स: kanganaranaut via instagram)

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रील शेयर किया, जिसकी शुरुआत में अभिजीत दिपके को इंग्लिश में पब्लिक स्टेटमेंट देते हुए देखा गया। इसके बाद रील में कंगना को इंग्लिश में स्पीच देते हुए दिखाया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एक महिला एक्टर के तौर पर कैसे देखा जाता था। रील के कैप्शन में लिखा था: ’12वीं पास कंगना रनौत बनाम बोस्टन यूनिवर्सिटी के CJP दिपके का इंग्लिश लेवल: एक आग है, तो दूसरे को रीबूट की जरूरत है।’

अपनी इंग्लिश पर खुलकर की बात

कंगना ने खुलकर बताया है कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया था, तब उनकी इंग्लिश अच्छी नहीं थी। उन्होंने बताया था कि ‘कॉफी विद करण’ शो में सोनम कपूर ने उनकी इंग्लिश का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा, “फिल्म माफिया के साथ सालों की लड़ाई से मैंने जो सीखा है, वो यह है कि किसी बाहरी व्यक्ति का इंग्लिश न बोलने पर कभी मजाक नहीं उड़ाया जाएगा, साथ ही, वो शो हमेशा के लिए बंद हो चुका है।”

उन्होंने आगे कहा, “प्लीज आखिर में मेरा कमबैक देखना न भूलें। 24 साल की उम्र में भी, खुलेआम बुली किए जाने, बेइज्जत किए जाने और मजाक उड़ाए जाने के बावजूद मैंने ग्रेस, सोफिस्टिकेशन, आर्टिकुलेशन और विनम्रता दिखाई, जो तथाकथित अच्छी परवरिश वाली इंग्लिश बोलने वाली गॉसिप करने वाली आंटियां कभी नहीं दिखा सकतीं।”

अभिजीत दीपके ने भी शेयर की पोस्ट

इस बीच, अभिजीत ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि इंग्लिश बोलते समय वह हिचकिचाते क्यों हैं। अभिजीत ने कहा कि वो कैमरे के सामने कॉन्शियस हो जाते हैं। सोमवार को उन्होंने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, टीचर की वैकेंसी और फंडिंग के बारे में डेटा मांगा।

कंगना पहले भी CJP मेंबर्स की खुलकर आलोचना कर चुकी हैं

Kangana Responds To Saurav Das
कंगना रनौत ने किया सौरभ दस पर तंज। (फोटो सोर्स: kanganaranaut via instagram)

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने CJP मेंबर्स की खुलकर आलोचना की है। पिछले महीने, उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रवक्ता सौरव दास को सांसद के तौर पर उनके काम के बारे में की गई टिप्पणियों के लिए आड़े हाथों लिया था। सौरव ने कहा था कि CJP विरोध प्रदर्शनों की आलोचना करने के बाद कंगना को उनकी पार्टी या युवा पीढ़ी में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा, “मैंने इस व्यक्ति के बारे में गूगल किया और वो 28 साल का है। मुझे नहीं पता कि वो खुद को छात्र कैसे बताता है! हां, मैं पिछले 2 साल से राजनीति में हूं, लेकिन पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूं। उसकी उम्र में, मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड्स थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *