कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में तनाव और सरगर्मी बढ़ चुकी है। सीजेपी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे आउटर सर्कल स्थित LIC बिल्डिंग के पास से विरोध प्रदर्शन की कमान संभालने जा रहे हैं। अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद अब उनका एक प्री रिकार्डेड वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपके ये कहते नजर आ रहे हैं कि अब आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे के हाथों में होगी। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मुझे, सौरव और आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो ने सनसनी मचा दी है। अभिजीत दिपके के इस ऐलान के साथ ही साफ हो गया है कि आंदोलन थमने वाला नहीं हमारे बाद अब इस विरोध की कमान अजिंक्य संभालेंगे।
इसे भी पढ़ें: युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के इंतज़ाम किए
दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कई इंतज़ाम किए हैं। इनमें बाज़ार और अहम मेट्रो स्टेशन बंद करना, राजधानी आने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द करना और शहर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट पर रोक लगाना शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाएं और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएं।
इसे भी पढ़ें: Youth Protest से घबराई सरकार, Delhi बनी छावनी: Jairam Ramesh का तीखा वार
CJP का कहना है कि अभिजीत डिपके को उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से हिरासत में लिए जाने के बाद, पार्टी के फाउंडर अभिजीत डिपके और सदस्य सौरव दास और आशुतोष रंका को किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया। सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, उन्हें अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और बाकी लोगों से उनका संपर्क काट दिया गया है। क्यों न सीधे इमरजेंसी ही घोषित कर दी जाए?
IMPORTANT Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar. Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP https://t.co/WSQ69mKfTV
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026

