अबोहर-सौतेली मां का 5 साल के मासूम बच्ची पर कहर:गंभीर हालत में बठिंडा एम्स में भर्ती, मोहल्ले वालों की शिकायत पर महिला हिरासत में

अबोहर-सौतेली मां का 5 साल के मासूम बच्ची पर कहर:गंभीर हालत में बठिंडा एम्स में भर्ती, मोहल्ले वालों की शिकायत पर महिला हिरासत में

अबोहर में शहर के नजदीकी गांव पक्का सीड फार्म में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसकी सौतेली मां द्वारा हैवानियत और गंभीर मारपीट करने का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सौतेली मां के खूनी अत्याचार से गंभीर रूप से घायल मासूम को नाजुक हालत में एम्स (AIIMS) बठिंडा के आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की भनक लगते ही गांव के सरपंच और दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों व सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पक्का सीड फार्म निवासी गुरदित्त सिंह की पहली पत्नी का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। पहली पत्नी से उसकी 5 साल की एक छोटी बेटी है। पत्नी के निधन के बाद घर संभालने के लिए गुरदित्त सिंह ने अक्को बाई नामक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। 30 सितंबर को की बर्बरतापूर्ण मारपीट, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सौतेली मां अक्को बाई मासूम बच्ची को प्रताड़ित करने लगी थी। गत 30 सितंबर को उसने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की। हमले में बच्ची के सिर, हाथ-पैर और शरीर के नाजुक हिस्सों पर गंभीर अंदरूनी व बाहरी चोटें आईं। गंभीर हालत के चलते बठिंडा रेफर, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया मारपीट के बाद जब मासूम की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत एम्स बठिंडा रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी सौतेली मां अक्को बाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के होश में आने और डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *