अबगांव खुर्द में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई

अबगांव खुर्द में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई

हरदा| नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मातारानी की आराधना करने के बाद अबगांव खुर्द के आनंद नगर के श्रद्धालुओं ने मंगलवार को नम आंखों से मातारानी को विदाई दी। श्रद्धालु रामशंकर, करण भांबू, राहुल गोल्या ने बताया जहां एक ओर श्रद्धालु नाचते गाते हुए विदाई दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर आंखें नम थी। गांव की कन्याओं ने सिर पर जवारे रखे। वहीं महिलाओं ने नाचते हुए मां की आराधना की। डीजे पर भक्ति गीत बजाए। जय माता दी के जयकारे लगाए। इस दौरान भक्तों को प्रसादी का वितरण किया। इसके बाद मातारानी की प्रतिमा का विसर्जन के पूर्व महाआरती की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *