अफगानिस्तान बोर्ड के वीडियो में PoK-गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा:सीरीज के प्रमोशनल वीडियो पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई, 13 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

अफगानिस्तान बोर्ड के वीडियो में PoK-गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा:सीरीज के प्रमोशनल वीडियो पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई, 13 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भारत के साथ होने वाली टी-20 सीरीज से जुड़े एक प्रमोशनल वीडियो पर विवाद हो गया है। ACB ने भारत के साथ सीरीज के लिए एक प्रमोशनल वीडियो 6 सितंबर को जारी किया। वीडियो में गिलगित-बाल्टिस्तान और PoK को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इस पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने नक्शे में दिखाए गए हिस्से को लेकर चिंता जताई है। सीरीज के सभी मैच दिल्ली में खेले जाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *