Krunal Pandya Viral Post: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद क्रुणाल पांड्या का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। फिटनेस के कारण कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सवाल हैं, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने क्रुणाल को टीम में जगह नहीं दी।
Team India T20 Full Squad for AFG Series 2026: मंगलवार को बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में चार ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी फिटनेस पर अभी भी सवाल हैं, जिसमें हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर भी शामिल हैं। इन तीनों के चोटिल होने की वजह से क्रुणाल पांड्या को इस सीरीज में शामिल होने की खबरें चल रही थीं। उधर, क्रुणाल पांड्या को भी अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया और चोटिल खिलाड़ियों के साथ अफगानिस्तान सीरीज खेलने का फैसला किया।
5 साल से बाहर हैं क्रुणाल पंड्या
करुण-उनादकट भी कर चुके हैं ऐसा
इसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पंड्या ने नजरअंदाज होने के बाद भी उम्मीद जिंदा रखी है और लिखा है, “अभी भी उम्मीदें जिंदा हैं।” इससे पहले जयदेव उनादकट और करुण नायर भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीम में वापसी कर चुके हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि सीनियर पंड्या का ये मैसेज चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करता है या नहीं। आपको बता दें कि पांड्या ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए खेला था। वह टी20 टीम से बाहर हो गए। वह भारत के लिए अब तक 19 मैच खेल चुके हैं। क्रुणाल पांड्या ने भारत के लिए अब तक 15 विकेट चटकाए हैं और 130 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं, जहां उन्होंने सिर्फ 10 पारियों में बल्लेबाजी की। आईपीएल 2026 में क्रुणाल पांड्या ने आरसीबी के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलीं और 226 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 14 विकेट भी निकाले।
आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 13 सितंबर से होगी, जबकि दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह (पूरी तरह फिट नहीं हैं), वाशिंगटन सुंदर (पूरी तरह फिट नहीं हैं), नितीश कुमार रेड्डी (पूरी तरह फिट नहीं हैं) और हर्षित राणा (पूरी तरह फिट नहीं हैं)।
Sports – Patrika | CMS


