“अपनी सोच और नजरिए को बदलें”, रक्षाबंधन ऐड विवाद में कृति सेनन के समर्थन में उतरीं बहन नूपुर, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

“अपनी सोच और नजरिए को बदलें”,  रक्षाबंधन ऐड विवाद में कृति सेनन के समर्थन में उतरीं बहन नूपुर, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Nupur Sanon defends sister Kriti Raksha Bandhan Ad: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर आई हुई हैं। उनका एक मशहूर ज्वैलरी ब्रांड (GIVA) का ऐड जो रक्षाबंधन से जुड़ा हुआ है उसने विवाद खड़ा कर दिया है। विज्ञापन में उनके पहनावे और पालतू कुत्ते को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। यहां तक कि कंगना रनौत ने भी कृति के कपड़ों पर तंज कसा था। जिस पर कृति ने जवाब भी दिया था अब उसी लिस्ट में उनकी बहन नूपुर भी आ गई हैं और उन्होंने भी ट्रोलर्स को इस मुद्दे पर खरी-खोटी सुनाई है।

Nupur Sanon defends sister Kriti Raksha Bandhan Ad
कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड विवाद के बाद सपोर्ट में आई बहन नूपुर सेनन

बहन कृति सेनन के सपोर्ट में आई नूपुर

नूपुर सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहन कृति के बयान को री-पोस्ट किया और एक कड़ा संदेश शेयर किया। नूपुर ने लिखा, “जरा सोचिए, किसी दूसरी महिला के कपड़ों से लोगों को इतनी परेशानी हो रही है। सम्मानपूर्वक अपनी सोच और नजरिए में बदलाव लाएं!”

इसके साथ ही नूपुर ने कृति को अपनी बहन के रूप में राखी बांधने पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “कृति मुझे राखी बांधती है, और जब मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है, तो बाकी दुनिया को क्यों परेशानी हो रही है?”

कृति सेनन ने भी टोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

इससे पहले कृति सेनन ने भी खुद पर और अपने कपड़ों पर टिप्पणी करने वालों को जवाब देते हुए लिखा था, “त्योहारों का असली सार कपड़ों में नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपराओं से जुड़े लगाव में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का पवित्र बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की रक्षा वैसे ही कर सकती हैं जैसे एक भाई करता है। और रही बात पालतू कुत्तों की, तो वह भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं!”

कृति ने महिलाओं के कपड़ों पर रोक-टोक लगाने वालों पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, “हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? फैशन समय के साथ बदला है, लेकिन आज भी एक महिला का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान सिर्फ उसके कपड़ों से आंका जाता है। संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, उसके पहनावे या गले में नहीं!”

Nupur Sanon defends sister Kriti Raksha Bandhan Ad
कृति सेनन ने रक्षाबंधन ऐड विवाद पर किया पोस्ट

क्या था विवाद और कंगना रनौत का तंज?

यह पूरा मामला एक ज्वैलरी के रक्षाबंधन विज्ञापन से शुरू हुआ था, जिसमें कृति सेनन ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, ड्रेप्ड स्कर्ट और केप पहने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती दिखी थीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस इंडो-वेस्टर्न लुक को रक्षाबंधन के लिए ‘अनुचित’ बताया था। जिसे लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई थी।

इसी बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी बिना नाम लिए इंस्टाग्राम पर लिखा था, “लहंगा, साड़ी और सलवार-कमीज जैसे ढेरों विकल्प होने के बावजूद आप भाई को राखी बांधते वक्त बिकिनी या अंडरगारमेंट्स क्यों पहनेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गायब हो गए? यह विज्ञापन जानबूझकर घिनौना बनाया गया लगता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *