अनूपपुर में दो पिकअप से 15 मवेशी छुड़ाए:पुलिस को देख तस्कर भागे, ड्राइवर्स और तस्करों के FIR दर्ज

अनूपपुर में दो पिकअप से 15 मवेशी छुड़ाए:पुलिस को देख तस्कर भागे, ड्राइवर्स और तस्करों के FIR दर्ज

अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा थाना पुलिस ने शनिवार शाम दो अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर तस्करी में इस्तेमाल हो रहीं दो पिकअप गाड़ियों से 15 मवेशियों को छुड़ाया। कार्रवाई के दौरान गाड़ियों के चालक पुलिस को देखकर गाड़ियां छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राधिका भगत ने बताया कि शनिवार को हरद गांव से दो गाड़ियों में मवेशियों की क्रूरता से तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की दो अलग-अलग टीमें बनाई गईं। पहली कार्रवाई हरद रेलवे अंडर ब्रिज के पास हुई, जहां पुलिस को देखकर बिना नंबर की पिकअप का ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर पास के जंगल में भाग गया। गाड़ी की जांच करने पर उसमें क्रूरता से बंधे 5 भैंसा और 2 भैंसी (कुल 7 मवेशी) मिले। दूसरी कार्रवाई, जमुना जीएम ऑफिस के सामने दूसरी घेराबंदी जमुना स्थित जीएम ऑफिस के सामने की गई। भालूमाड़ा की तरफ से आ रही पिकअप (नंबर 65 ZD 4094) का ड्राइवर भी नाकाबंदी देखकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इस गाड़ी से 3 भैंसी और 5 भैंसा (कुल 8 मवेशी) मिले। 13 लाख का सामान और मवेशी जब्त पुलिस ने दोनों गाड़ियों से सभी 15 मवेशियों को सुरक्षित निकालकर कांजी हाउस भेज दिया है। इस कार्रवाई में 10 लाख रुपए की दो पिकअप और 3 लाख रुपए कीमत के 15 मवेशी जब्त किए गए हैं, यानी कुल 13 लाख रुपए का सामान और मवेशी मिले हैं। ड्राइवर्स और तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और एमवी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और यह पता लगा रही है कि मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *