कोप्पल. अणुव्रत समिति की ओर से अणुव्रत रचनात्मकता प्रतियोगिता-2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच विद्यालयों के करीब 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम मुनि अनंत कुमार एवं मुनि जैनम कुमार के सान्निध्य में नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण के साथ शुरू हुआ। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ‘हमारी ताकत, हमारा परिवार—मेरी ताकत, मेरा परिवार’ रहा। विद्यार्थियों ने निबंध, भाषण, गायन, चित्रकला और कविता की पांच विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।
Bरचनात्मकता के साथ संस्कारों का संदेशB
दिनेश जैन ने स्वागत भाषण दिया और वर्षा जैन के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। संगीता चोपड़ा, सुनंदा धोका, सोम्या गुड़ी, सीमा चोपड़ा एवं पायल संचेती ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आभा जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रमोद जीरावाला ने आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में अणुव्रत टीम ने सहयोग दिया। रचनात्मकता, उत्साह और पारिवारिक मूल्यों से भरपूर इस आयोजन ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

