अजमेर में बंद मकान का ताला तोड़ चोरी:30 हजार नकद और करीब 3 लाख के जेवर ले गए, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर में बंद मकान का ताला तोड़ चोरी:30 हजार नकद और करीब 3 लाख के जेवर ले गए, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घुघरा गांव स्थित मेघवंशी मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सदस्य काम से घर लौटे तो अंदर सामान बिखरा मिला। घटना की सूचना मकान मालिक को दी गई। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित रंगलाल गुर्जर ने बताया कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान मकान में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो बाहर का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर के कमरे में लगे कुंदे टूटे हुए मिले। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और संदूक की जांच करने पर नकदी व जेवर गायब मिले। 30 हजार नकद समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी पीड़ित के अनुसार, चोर घर से 30 हजार रुपए नकद के अलावा एक सोने का मादलिया, बच्ची की नाक की बाली, कान के लोंग और करीब 1 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3 से साढ़े 3 लाख रुपए बताई है। शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस चोरी का पता चलने के बाद रंगलाल गुर्जर ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *