अजमेर में मंगलवार सुबह से बादलों की आवाजाही जारी है। बीच-बीच में धूप निकलने से उमस हो रही है। मौसम विभाग ने आज और बुधवार को भी अजमेर में बारिश की संभावना जताई है। सामान्य से 31% ज्यादा बारिश
अजमेर में अब तक 372.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि इस अवधि में 284.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। ऐसे में अजमेर में सामान्य से 88 मिमी यानी 30.9% ज्यादा बारिश हो चुकी है। बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक होने के बावजूद मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने का दौर जारी है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है।


