अगली Ganesh Chaturthi तक खुद का घर खरीदना चाहती हैं Sunita Ahuja, बप्पा से मांगी दुआ

अगली Ganesh Chaturthi तक खुद का घर खरीदना चाहती हैं Sunita Ahuja, बप्पा से मांगी दुआ

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। इस बीच सुनीता आहूजा ने गणेश चतुर्थी को लेकर अपने खास प्लान बताए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार वह अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना करेंगी।

सुनीता ने बताया कि वह गणेश चतुर्थी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था और गणपति बप्पा के आशीर्वाद से एक साल में उन्हें दो टीवी कार्यक्रमों में काम करने का मौका मिला।

बेटे के साथ फिल्म करने को लेकर भी खुश हैं सुनीता

सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्होंने नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम ‘लॉकअप 2’ और ‘मां है ना’ में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फिल्म भी की है, जिसे एकता कपूर के निर्माण संस्थान ने बनाया है और साजिद खान इसके निर्देशक हैं।

सुनीता ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की होती है कि लोग उनके घर आते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं, मोदक तैयार होते हैं और भगवान को भोग लगाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: आखिरकार घर लौट आए… पॉक्सो मामले में Rohit Chandel को जमानत, दोस्त Madirakshi Mundle ने किया भावुक पोस्ट

अगले गणपति तक अपना घर लेने की इच्छा

सुनीता आहूजा ने अपनी एक और इच्छा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह अगले गणपति तक अपना खुद का घर लेना चाहती हैं और इसके लिए वह बप्पा से प्रार्थना करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों और अपनी सफलता के साथ-साथ जीवन में खुशी भी चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: ख्वाब हो तुम या…BRICS में बॉलीवुड का तड़का, गाना गाने लगे मलेशियाई PM

मेरी जिंदगी में तनाव नहीं चाहिए

गोविंदा के साथ चल रही अनबन के बीच सुनीता ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में तनाव नहीं चाहतीं। उन्होंने गणपति बप्पा से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी नकारात्मक लोग हैं, वे उनसे दूर हो जाएं।

सुनीता ने कहा कि वह और उनके बच्चे खूब काम करें, अच्छा काम करें और अच्छे लोगों के साथ काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया और उनके बच्चों की जिंदगी से सभी नकारात्मक लोग दूर हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *