‘अगर बर्दाश्त नहीं कर सकते तो दूसरों को…’ असिथा फर्नांडो से भिड़ने पर यशस्वी जायसवाल पर भड़के जडेजा

‘अगर बर्दाश्त नहीं कर सकते तो दूसरों को…’ असिथा फर्नांडो से भिड़ने पर यशस्वी जायसवाल पर भड़के जडेजा

यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। फर्नांडो जब उनके विकेट का जश्न माना रहे थे, तब यशस्वी उनकी ओर बढ़े और उन्हें कुछ कहा और दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ गए। 

Sri Lanka vs India, 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जिसपर अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और यशस्वी के बर्ताव को लेकर नाराजगी जताई है।

आउट होने के बाद फर्नांडो से भिड़े यशस्वी

दरअसल, यशस्वी 53 गेंदों पर 45 रन बनाकर फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। यशस्वी को आउट करने के बाद फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, जो भारतीय बल्लेबाज को पसंद नहीं आया। पवेलियन की जा रहे यशस्वी पीछे की तरफ मुड़े और उन्होंने फर्नांडो से कुछ कहा। इतना ही नहीं, हेलमेट पहले यशस्वी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के सिर को हिट भी किया। मामले को बढ़ता देख मेजबान टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव किया और यशस्वी को साइड किया।

आप खुद बर्दाश्त नहीं कर सकते तो चुप रहिए

इस विवाद को लेकर ‘सोनी स्पोर्ट्स’ पर बात करते हुए अजय जडेजा ने कहा, “यह खतरनाक है। इसमें कोई शक नहीं है। शारीरिक संपर्क एक अलग चीज है। पिछले मैच में जायसवाल दूसरी तरफ थे। वह फील्डिंग कर रहे थे, और उन्होंने निरोशन डिकवेला से कुछ कहा, और हमने तब कहा था कि यह मजाक तब तक अच्छा है जब तक आपकी भाषा में कुछ गलत न हो। वही हुआ, लेकिन अगर कोई खुद पर नहीं हंस सकता, तो उसे दूसरों पर भी नहीं हंसना चाहिए। अगर आप खुद बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, तो मैदान पर खड़े होकर दूसरों को भी कुछ मत कहिए।”

पहला दिन भारत के नाम

टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 300 रन लगा लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 193 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 53 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *