मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- आजम खां से मुलाकात के पीछे चुनावी मकसद है। मुश्किल वक्त में अखिलेश यादव आजम खां के साथ खड़े नहीं हुए, लेकिन अब विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर उनसे मुलाकात करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा- मुसलमान समाजवादी पार्टी से सख्त नाराज है इसलिए इन तमाम कसरतों का विधानसभा में कोई फायदा मिलने वाला नहीं है। कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा- अखिलेश यादव अपने पार्टी के नेता से मिलने जा रहे हैं। सुख-दुख में जाना चाहिए। ये अच्छी बात है। सपा के मैन्युफेस्टो के बारे में जनता जानती है।

