अंबेडकरनगर में अमरजीत मौर्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:अवध क्षेत्र के 15 जिलों के नाम जारी, नेताओं ने जताई खुशी

अंबेडकरनगर में अमरजीत मौर्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:अवध क्षेत्र के 15 जिलों के नाम जारी, नेताओं ने जताई खुशी

अम्बेडकरनगर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अवध क्षेत्र के 15 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें अम्बेडकरनगर से अमरजीत मौर्य को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नई जिम्मेदारी के साथ अमरजीत मौर्य के सामने जिले में पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने और मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति देने की चुनौती होगी। उन्हें कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, पिछड़े वर्ग के लोगों तक पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के साथ संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। पार्टी की ओर से जारी सूची में अम्बेडकरनगर के अलावा लखनऊ महानगर, लखनऊ जिला, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या जिला, अयोध्या महानगर, बाराबंकी, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। अमरजीत मौर्य की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, साधु वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *