अंडों से भरे ट्रक में घुसी स्लीपर-बस, ड्राइवर की मौत:अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, सवारियों को भी चोट आई

अंडों से भरे ट्रक में घुसी स्लीपर-बस, ड्राइवर की मौत:अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, सवारियों को भी चोट आई

भरतपुर के हलैना थाना इलाके में एक स्लीपर बस अंडे से भरे मिनी ट्रक में जा घुसी। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया और, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो यात्रियों के भी चोटें आई हैं। ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुई। अजमेर से कानपुर जा रही थी बस हलैना थाने के ASI जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे बेरी गांव के पास की है। अंडो से भरा एक मिनी ट्रक अजमेर से लखनऊ जा रहा था। ट्रक के पीछे एक स्लीपर बस आ रही थी। जो अजमेर से कानपुर जा रही थी। बेरी गांव के पास अचानक ट्रक के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाते ही बस ट्रक में घुसी तभी पीछे आ रही स्लीपर बस अंडों से भरे मिनी ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का केबिन बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ट्रक से अंडे के कैरेट हाईवे पर बिखर गए। बस के केबिन में ड्राइवर फंस गया। घटना में दो यात्रियों के गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर तुरंत थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। ड्राइवर की केबिन में फंसने से मौत घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बड़ी मुश्किल से बस के ड्राइवर को केबिन से निकाला गया। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक ड्राइवर की पहचान जफरुद्दीन निवासी चंदौली जिला अलवर के रूप में हुई। ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी ड्राइवर की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ड्राइवर की पहचान की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *