अंडा करी का अंडा हार्ड और काला होने से बचाने के लिए फॉलो करें Chef Ranveer Brar की ये टिप्स 

अंडा करी का अंडा हार्ड और काला होने से बचाने के लिए फॉलो करें Chef Ranveer Brar की ये टिप्स 

Egg Curry Recipe: प्रोटीन के लिए, घर में सब्जी नहीं है, सब्जी खाकर बोर हो गए हैं या कुछ आसान, जल्दी और टेस्टी बनाना हो, ऐसे मौकों पर लोग अंडे से जुड़ी कई डिशेज बनाकर खाना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक अंडा करी भी है। लेकिन ज्यादातर लोग अंडा करी बनाते समय छोटी छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे अंडे का पीला वाला हिस्सा काला हो जाता है या खाने में अंडा थोड़ा हार्ड लगता है। ऐसे में शेफ रणवीर बरार द्वारा शेयर की गई टिप्स को फॉलो करके आप परफेक्ट अंडा करी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

करी का मसाला रखें स्ट्रॉन्ग

शेफ रणवीर बरार ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर अंडा करी बनाने से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स शेयर करते हुए बताया कि अंडे के अंदर मसाला पूरी तरह नहीं जा सकता। इसलिए अंडा करी की करी को स्ट्रॉन्ग रखना चाहिए, क्योंकि अंडे के साथ करी का स्वाद थोड़ा डायल्यूट हो जाएगा।

अंडे को ज्यादा न सेकें

अंडे को सेकते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसे ज्यादा न सेंका जाए। ज्यादा सेकने से अंडे पर एक परत बन जाती है, जिससे खाने में अंडा अच्छा नहीं लगता।

अंडे को आखिर में डालें

अंडा करी बनाते समय अंडों को हमेशा आखिरी समय में करी में डालना चाहिए। शेफ के अनुसार अंडे के अंदर वैसे भी फ्लेवर नहीं जाएगा। आखिरी समय में अंडे डालने से अंडे का पीला हिस्सा पीला ही रहता है और उसके चारों ओर बनने वाली काली रिम नहीं बनती।

ऐसे बनाएं अंडा करी

अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को उबालकर ठंडा होने के बाद छील लें। इसके बाद कड़ाही या तवे में हल्का सा तेल डालकर अंडों को सेक लें। आप यहां पर चाहें तो लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और थोड़े से मसालों में अंडों को मैरिनेट करके भी सेक सकते हैं। अंडों को सेकने के बाद कड़ाही में तड़का लगाकर प्याज, टमाटर और मसालों से करी तैयार करें। करी का मसाला थोड़ा स्ट्रॉन्ग रखें। जब करी अच्छी तरह तैयार हो जाए तो आखिर में उबले हुए अंडे डालें और थोड़ी देर पकने दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *