दरभंगा में बुधवार की सुबह 21 साल के युवक की लाश मिली है। मृतक वार्ड नंबर-35 निवासी ऋषभ कुमार है। जो संजीत कुमार का बड़ा बेटा है। परिवार में एक भाई और 2 बहनें हैं। परिजनों के मुताबिक, ऋषभ मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौटा था। शाम के समय वो दोस्तों के साथ बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। रात करीब 12 बजे तक फोन में रिंग जाती रही, लेकिन उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन पूरी रात परिजन उसकी तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने सूचना दी कि 21 और 22 नंबर गुमटी के बीच एक युवक का शव बरामद हुआ है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है। मोबाइल का कवर मिला
घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन गायब मिला, जबकि उसका मोबाइल कवर वहीं पड़ा हुआ था। इस वजह से मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों का कहना है कि ऋषभ का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह नशे से भी दूर रहता था। वह पढ़ाई में भी सामान्य रूप से अच्छा था। ऐसे में उसकी मौत को लेकर परिवार गहरे सदमे में है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार बहादुरपुर थाना प्रभारी प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दरभंगा में बुधवार की सुबह 21 साल के युवक की लाश मिली है। मृतक वार्ड नंबर-35 निवासी ऋषभ कुमार है। जो संजीत कुमार का बड़ा बेटा है। परिवार में एक भाई और 2 बहनें हैं। परिजनों के मुताबिक, ऋषभ मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौटा था। शाम के समय वो दोस्तों के साथ बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। रात करीब 12 बजे तक फोन में रिंग जाती रही, लेकिन उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन पूरी रात परिजन उसकी तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने सूचना दी कि 21 और 22 नंबर गुमटी के बीच एक युवक का शव बरामद हुआ है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है। मोबाइल का कवर मिला
घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन गायब मिला, जबकि उसका मोबाइल कवर वहीं पड़ा हुआ था। इस वजह से मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों का कहना है कि ऋषभ का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह नशे से भी दूर रहता था। वह पढ़ाई में भी सामान्य रूप से अच्छा था। ऐसे में उसकी मौत को लेकर परिवार गहरे सदमे में है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार बहादुरपुर थाना प्रभारी प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


