T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्डकप 2026 में 7 दिन में कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 7 टीमें अब तक अजेय रही हैं, तो 6 टीमों का खाता भी नहीं खुल सका है।
T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में 13 फरवरी तक कुल 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आपको बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हुई थी और रोज तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं। ऐसे में अब तक खेले गए 21 मुकाबलों में 7 टीमें ऐसी रही हैं, जो अब तक अजेय रही हैं, जबकि 6 टीमों का खाता भी नहीं खुल सका है।
इस दौरान अफगानिस्तान, नेपाल और नीदरलैंड्स ने दिग्गज टीमों को परेशान किया है, तो वहीं जिंबॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। वहीं 13 फरवरी को खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में यूएसए ने नीदरलैंड्स को हराकर इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की, जिसके साथ ही अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
अपने ग्रुप में टॉप पर भारत
ग्रुप ए में जहां भारत पहले स्थान पर है, वहीं पाकिस्तान की टीम दूसरे, यूएसए तीसरे, नीदरलैंड्स चौथे और नामीबिया पांचवें स्थान पर है। ग्रुप बी में श्रीलंका पहले, जिंबॉब्वे दूसरे, ऑस्ट्रेलिया तीसरे, आयरलैंड चौथे और ओमान पांचवें स्थान पर है। ग्रुप सी में वेस्टइंडीज टॉप पर है, जबकि स्कॉटलैंड दूसरे, इटली तीसरे, इंग्लैंड चौथे और नेपाल की टीम पांचवें स्थान पर है। वहीं ग्रुप डी में न्यूजीलैंड टॉप पर है, साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, यूएई तीसरे, अफगानिस्तान चौथे और कनाडा की टीम पांचवें स्थान पर है।
इस दौरान कुछ टीमें ऐसी हैं, जिनका अब सुपरहिट में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो चुका है, जिनमें अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीमें शामिल हैं। इसके अलावा इटली और नेपाल भी इस सूची में शामिल हैं। वहीं आयरलैंड और ओमान का भी आगे पहुंचने का सपना लगभग टूट चुका है, जबकि नामीबिया भी इस रेस से बाहर होती नजर आ रही है। हालांकि यूएसए और नीदरलैंड्स के लिए भी राह आसान नहीं है।
Sports – Patrika | CMS


